SKM/GOV/91/2021
DATED : 11/01/2021

Raj Bhavan
Gangtok, Sikkim
प्रेस नोट
राजभवन से जारी एक विज्ञप्ति अनुसार सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगाप्रसाद ने सिक्किमवासियों को “मकर संक्रांति “ के शुभ अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की है | इस मांगलिक पर्व को पूरे भारत में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है | यह पर्व बसंत ऋतू के आगमन और शीत ऋतू के समाप्त होने का प्रतिक है | ज्योतिष राशि अनुसार नौ ग्रहों के राजा सूर्य माघ मास में धनु राशि अपने राशि मकर में प्रवेश करते हैं |
पैराणिक कथा अनुसार सूर्य पुत्र शनिदेव ने आज के ही दिन अपने पिता को तिल के लड्डू प्रसाद के रूप में चढ़ाया था | इस दिन के बाद पिता पुत्र के रिश्ते अच्छे बने थे | इस प्रकार के त्योहार हमारे संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं | त्योहार जीवन जीने की कला को उजागर करते है और इससे आपसी प्रेम, सद्भावना, एकता जैसे भावों का विकास होते है | आगे राज्यपाल ने आशा जतायी है की सुरक्षा के मानदंडो को भी अपनाते हुए सिक्किमवासी इस त्योहार को धूमधाम से मनायेंगे |