Public Relations Section Phone: 03592-202410
Fax: 03592- 202742
RAJ BHAVAN
GANGTOK, SIKKIM
SKM/GOV/PR/2022/292
संदेश
राजभवन :दिनांक :15/05/2022
सिक्किम के राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने सिक्किमवासियों को 47 वें राज्य दिवस के उपलक्ष्य में हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की है|
अपने सन्देश में उन्होंने कहा,आज वह दिन है जब सक्किम भारतीय लोकतंत्र की मुख्यधारा में शामिल हुआ और एकता एवं विकास के एक नए युग का मार्ग प्रसस्त किया|विलय के बाद सिक्किम ने विकास और प्रगति द्वारा वैश्विक पहचान हासिल की है|
राज्यपाल महोदय ने सुनवार समुदाय के पावन पर्व श्यादार पिदर की भी शुभकामनाएँ व्यक्त की है| उन्होंने कहा कि श्यादार पिदर जिसे उभौली पूजा के नाम से भी जाना जाता है,यह त्यौहार प्रकृति माँ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता और जिम्मेदारी को पुष्ट करता है | उन्होंने इस त्योहार के उपलक्ष्य पर सभी के प्रति सुख, समृद्धि स्वस्थ्य, एवं कल्याण की मंगल कामना की है।
माननीय राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों से बेहतर सिक्किम के समग्र विकास के लिए अपने योगदान देने तथा सांप्रदायिक सदभावना और भाईचारे का विस्तार करने का आह्वान किया है|