Public Relations Section Phone: 03592-202410
Fax: 03592- 202742
RAJ BHAVAN
GANGTOK, SIKKIM
SKM/GOV/PR/2023/29
प्रेस विज्ञप्ति
गंगटोक,राजभवन
दिनांक: 05 /01 / 2023
राजभवन परिसर में दिनांक 05.01.2023 को बिहार सरकार के माननीय लघु जल संसाधन मंत्री, श्री जयंत राज ने सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद से शिष्टाचार भेंट की। श्री जयंत राज अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे पर हैं| सिक्किम की प्राकृतिक सुंदरता एवं कानून व्यवस्था से प्रभावित माननीय मंत्री ने सिक्किम को सुन्दर राज्य बताया है|
इस भेंट के दौरान, माननीय राज्यपाल एवं माननीय मंत्री के मध्य बिहार और सिक्किम के कई विकास बिंदुओं पर चर्चा की गई और विभिन्न योजनाओं की जानकारी आदान -प्रदान की गई|