Public Relations Section Phone: 03592-202410
Fax: 03592- 202742
RAJ BHAVAN
GANGTOK, SIKKIM
SKM/GOV/PR/2023/169
प्रेस विज्ञप्ति
राजभवन: दिनांक 15.03.2023
श्री किशोर परियार मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक ने आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से शिष्टाचार मुलाकात की। इस भेंट वार्ता के दौरान , उन्होंने सिक्किम में आरबीआई के तहत बैंकों और एटीएम की संख्या पर प्रकाश डाला। उन्होंने वित्तीय साक्षरता जागरूकता सप्ताह का संक्षिप्त विवरण भी दिया, जो बैंकिंग धोखाधड़ी, मोबाइल धोखाधड़ी और सभी स्तरों पर ऑनलाइन धोखाधड़ी के बारे में ज्ञान प्रदान करता है| इसी सन्दर्भ में, भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से सिक्किम के ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की विभिन्न उपलब्धियां और व्यवस्था के विषय में भी जानकारी प्रदान की|