Honorable Governor greets people of Gujarat and Maharashtra on their State Foundation Day at Raj Bhavan.

 

1.gif

Public Relations Section                                                                                                     Phone: 03592-202410

                                                                                                                                                 Fax: 03592- 202742

 

RAJ BHAVAN

GANGTOK, SIKKIM

 

प्रेस विज्ञप्ति

 

दिनांक 1.05.2023

केंद्र सरकार  द्वारा लिए गए फैसले के अनुसार आज  गंगटोक, सिक्किम के राजभवन में गुजरात- महाराष्ट्र के स्थापना दिवस का पालन किया गया। इस कार्यक्रम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य की  उपस्थिति रही। इस दौरान राजभवन में गुजरात और महाराष्ट्र के निवासियों को आमंत्रित किया गया

 

केंद्र सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार 1 मई को "एक भारत श्रेष्ठ भारत" को मध्य नजर रखते हुए आज सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में गुजरात- महाराष्ट्र स्थापना दिवस राज भवनों और राज निवास में मनाया जा रहा है। इस फैसले के अनुसार  सभी राज्य अब ना केवल अपना स्थापना दिवस मनाएंगे बल्कि अन्य राज्यों का भी स्थापना दिवस मनाएंगे।

 

माननीय राज्यपाल ने इस पहल का आंतरिक हृदय से स्वागत करते हुए कहा, " मैं  इस पहल का आंतरिक हृदय से सम्मान करता हूँ ,इस तरह के निर्णय से सभी राज्यों में मध्य समन्वय स्थापित होंगे और एक दूसरे की संस्कृतियों से अवगत होकर भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आएंगे|" 

माननीय राज्यपाल ने कहा भारत की विविधता में भिन्न धर्म, भाषा, संस्कृति, जाति आदि अनेक मायनों में अपनी पहचान रखती हैं। इन सभी संस्कृतियों के साथ-साथ उनकी  विशिष्टता को समझना और सम्मान करना भारत की एकता के लिए आवश्यक है। भाषाभेष -भूषा भ्रमण और भोजन  हमें जोड़ने का काम करती है

भारत में अनेक जातियों की एकता हमें देखने को मिलती है। भारत के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग जातियां रहती हैं, लेकिन सभी की एक दूसरे से समझबूझ से हमारा एक राष्ट्र बनता है| इस कार्यक्रम के माध्यम एकता ,प्रेम ,सौहार्द का वातावरण उत्पन्न हो ,और से विश्व में यह सन्देश जाए किहिन्द देश के निवासी सभी जान एक है ;रंग रूप भेष भाषा चाहे अनेक है |” माननीय राज्यपाल ने कहा|

हमें अपनी  समृद्ध संस्कृति का पालन करते हुए औरों की संस्कृति का भी सम्मान करना चाहिए |