Close

    01.05.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं हैं।

    Publish Date : May 1, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर राज्यवासियों को शुभकामनाएँ दीं हैं।

    अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा समस्त सिक्किमवासियों को बुद्ध पूर्णिमा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ!
    आज का यह पावन दिन भगवान बुद्ध के त्याग, अहिंसा और करुणा के संदेशों को आत्मसात करने का अवसर प्रदान करता है।
    सिक्किम की अद्वितीय संस्कृति में भगवान बुद्ध की शिक्षाएँ गहराई से रची-बसी हैं, जो हमारे राज्य की पहचान को विश्व पटल पर विशिष्ट बनाती हैं। हमारा प्रदेश सदैव ‘विविधता में एकता’ का एक जीवंत उदाहरण रहा है।
    आइए, इस पावन अवसर पर हम भगवान बुद्ध की शिक्षाओं -अहिंसा, करुणा और मानवता को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लें और अपने विचारों और कार्यों के माध्यम से समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को और अधिक प्रगाढ़ करें।

    मैं प्रार्थना करता हूँ कि भगवान बुद्ध का ज्ञान का प्रकाश सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
    भवतु सब्ब मंगलम्।