Close

    01.07.2025 : माननीय राज्यपाल ने आधिकारिक कार्यक्रम से लौटते समय ग्रामीण महिलाओं से खरीदी जैविक मक्का — ‘ऑर्गेनिक सिक्किम’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ की भावना को किया प्रोत्साहित

    Publish Date: July 1, 2025

    माननीय राज्यपाल ने आधिकारिक कार्यक्रम से लौटते समय ग्रामीण महिलाओं से खरीदी जैविक मक्का — ‘ऑर्गेनिक सिक्किम’ और ‘महिला सशक्तिकरण’ की भावना को किया प्रोत्साहित

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर आज एक आधिकारिक कार्यक्रम से लौटते समय मार्ग में एक छोटे से गाँव में रुके, जहाँ स्थानीय ग्रामीण महिलाएँ स्वयं उगाई गई जैविक मक्का की बिक्री कर रही थीं। राज्यपाल महोदय ने न केवल वहाँ रुककर महिलाओं से संवाद किया, बल्कि मक्का खरीदी और उसके लिए भुगतान भी किया।

    यह झलक आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था का एक सजीव उदहारण है। राज्यपाल महोदय ने ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की सराहना करते हुए कहा कि सिक्किम की महिलाएँ राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति की रीढ़ हैं।

    ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘सस्टेनेबल एग्रीकल्चर’ जैसे राष्ट्रीय अभियानों को इस तरह की पहल बढ़ावा देती है।