Close

    02.04.2026 : Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur attended Hanuman Jayanti celebrations at the Hanuman Tok temple near here today.

    Publish Date : April 2, 2026

    Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur attended Hanuman Jayanti celebrations at the Hanuman Tok temple near here today.

    The Governor was accompanied by the Chief Minister, Shri Prem Singh Tamang, cabinet ministers, DGP Sikkim along with the General Officer Commanding of the 17 Mountain Division, Major General M.S. Rathore, senior government officials.

    During the celebration, the Governor participated Hawan Yachna organised by the 17 Mountain Division.

    Attending the celebration the Governor greeted everyone on the auspicious occasion of Hanuman Jayanti and prayed for the welfare of all sections of the people of the State.

    A large number of devotees thronged the Hanuman Tok temple to attend the celebration and offer prayers on the auspicious occasion.

    आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने हनुमान टोक स्थित हनुमान मंदिर में माथा टेककर समस्त विश्व के कल्याण, शांति एवं समृद्धि के लिए पूजा-अर्चना की।
    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की गरिमामय उपस्थिति रही। 17 माउंटेन डिविजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) मेजर जनरल एम.एस. राठौर, विभिन्न मंत्रीगण, राज्य के पुलिस महानिदेशक, वरिष्ठ अधिकारीगण तथा भारी संख्या में श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।
    माननीय राज्यपाल की उपस्थिति में 17 माउंटेन डिविजन द्वारा हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणपति जी की आराधना तथा भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ हुई। इसके पश्चात् माननीय राज्यपाल ने भक्तजनों के साथ हवन में सम्मिलित होकर आहुति दी।
    तत्पश्चात् हनुमान बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
    पूरे कार्यक्रम के दौरान “जय श्री राम” के उद्घोष से वातावरण राममय हो उठा।