Close

    02.10.2024 : एम.जी. मार्ग में आयोजित महात्मा गांधी जयंती समारोह में राज्यपाल महोदय हुए सम्मिलित |

    Publish Date: October 2, 2024

    प्रेस विज्ञप्ति
    राजभवन :गंगटोक
    दिनाँक 2/9/2024

    एम.जी. मार्ग में आयोजित महात्मा गांधी जयंती समारोह में राज्यपाल महोदय हुए सम्मिलित

    महात्मा गांधी मार्ग (एम.जी. मार्ग) पर आज महात्मा गांधी जी की 155 वीं जयंती के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर सम्मिलित हुए। इस दौरान सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग सहित विधानसभा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष,मंत्री मंडल,प्रशासन के आला अधिकारियों व जन समुदाय की उपस्थिति रही।
    सर्वप्रथम माननीय राज्यपाल ने महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
    इसी कड़ी में, राष्ट्रपितामहात्मा गांधी की 155 वीं जयंती के अवसर पर शहरी विकास विभाग एवं ग्रामीण विकास विभाग, सिक्किम द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत स्वच्छ भारत पुरस्कार 2024 के तहत शहरी स्थानीय निकायों और ग्रामीण स्थानीय निकायों को स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए माननीय राज्यपाल ने सम्मानित किया | इसके साथ ही, स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई मित्रों को भी उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया।