Close

    04.03.2026 : मारवाड़ी समाज, गंगटोक द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

    Publish Date : March 4, 2026

    मारवाड़ी समाज, गंगटोक द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज की।

    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग भी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक विधि-विधान एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ। माननीय राज्यपाल ने इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि होली का पर्व सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और रंगों की एकता का प्रतीक है, जिसका सजीव उदाहरण आज के इस आयोजन ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सिक्किम की बहु-सांस्कृतिक पहचान को और सुदृढ़ करते हैं।

    कार्यक्रम में मंत्रीगण, विधायकगण, जन प्रतिनिधि, राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा जन समुदाय भी सम्मिलित हुए।