Close

    04.03.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन परिवार के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

    Publish Date : March 4, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज लोकभवन परिवार के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

    राज्यपाल महोदय ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ रंग-गुलाल लगाया, मिठाइयाँ बाँटी और उन्हें शुभकामनाएं दीं। राज्यपाल महोदय ने कहा कि लोकभवन परिवार के साथ मनाया गया यह पर्व हमें आपसी सहयोग,एक दूसरे के साथ जुड़ने और सामूहिकता की भावना को सुदृढ़ करने का अवसर प्रदान करता है।
    लोकभवन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में माननीय राज्यपाल के साथ लोकभवन परिवार ने आनंद और उल्लास के साथ जश्न मनाया।