Close

    05.06.2025 : विश्व पर्यावरण दिवस – 2025 के अवसर पर नामग्याल तिब्बतोलॉजी संस्थान, देवराली में माननीय राज्यपाल द्वारा वृक्षारोपण

    Publish Date: June 5, 2025

    विश्व पर्यावरण दिवस – 2025 के अवसर पर नामग्याल तिब्बतोलॉजी संस्थान, देवराली में माननीय राज्यपाल द्वारा वृक्षारोपण

    आज ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर नामग्याल तिब्बतोलॉजी संस्थान, देवराली परिसर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस महत्वपूर्ण अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तमांग भी उपस्थित रहे।

    इस अवसर पर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत *l’मालागिरी’ पौधे का रोपण किया गया। इस औषधीय, विलुप्ति के कगार पर पहुँच चुके और सुगंधित वृक्ष की दुर्लभता को ध्यान में रखते हुए, सभी गणमान्य व्यक्तियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाते हुए मालागिरी का पौधा रोपा।

    कार्यक्रम के दौरान, राज्यपाल महोदय एवं माननीय मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट पर्यावरण के प्रति योगदान देने वालों को सम्मानित किया। इस दौरान ‘इको क्लब पुरस्कार*l’, ‘निबंध प्रतियोगिता पुरस्कार’ प्रदान किए गए, साथ ही पर्यावरण के प्रति ईमानदारी और निष्ठा दर्शाने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया।

    सिक्किम राज्य को पर्यावरण शिक्षा कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा लगातार 2023-24 और 2024-25 वर्षों के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।

    इसके अतिरिक्त, 14 मई 2025 को नई दिल्ली में आयोजित समारोह में ‘रूमतेक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय’ को “सर्वश्रेष्ठ इको क्लब” श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

    राज्यपाल महोदय ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है और सिक्किम की पर्यावरणीय पहलों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राज्य की सतत विकास की सोच और पर्यावरण के प्रति प्रतिबद्धता अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल है।

    आज के कार्यक्रम में माननीय लोक सभा सांसद श्री इंद्र हांग सुब्बा, वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री पिन्छो नामग्याल लेप्चा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं धर्म विभाग मंत्री श्री सोनाम लामा, ग्रामीण विकास मंत्री श्री अरुण उप्रेती, *सोरेंग च्याकुंग क्षेत्र विधायक श्री आदित्य गोले, कवि टिंगदा विधायक श्री टी.टी. भूटिया, श्यारी ताथांगचेन विधायक श्री तेनजिंग लामथा, वन विभाग सचिव श्री प्रदीप कुमार, वरिष्ठ अधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों एवं छात्रों की उपस्थिति रही।