Close

    05.06.2026 : माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की।

    Publish Date : June 5, 2026

    माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर के दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की।

    राज्यपाल महोदय शिलांग में आयोजित उत्तर पूर्वी परिषद (NEC) की बैठक में भाग लेने के बाद, अपनी वापसी यात्रा के दौरान विशेष रूप से मां कामाख्या का आशीर्वाद लेने गुवाहाटी पहुंचे। मुख्य गर्भगृह में आयोजित विशेष अनुष्ठान के दौरान राज्यपाल महोदय ने प्रदेश की उन्नति, सुख-समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
    इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने कहा कि मां कामाख्या का यह पवित्र धाम असीम आध्यात्मिक ऊर्जा और अगाध आस्था का केंद्र है।