Close

    06.02.2025 : The Lok Bhavan, Sikkim organized the screening of the 9th edition of ‘Pariksha Pe Charcha 2026,’ in the conferences hall here today in the presence of the Governor of Sikkim.

    Publish Date : February 6, 2026

    The Lok Bhavan, Sikkim organized the screening of the 9th edition of ‘Pariksha Pe Charcha 2026,’ in the conferences hall here today in the presence of the Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur.

    Students from government schools of the state activity participated the programme.

    The Governor extended his best wishes and sencouraged students to stay confident, focus on learning over marks, and view exams as a step forward. He “Pariksha Pe Charcha is a remarkable initiative by Prime Minister, Shri Narendra Modi. Students are truly fortunate to have a platform where the Prime Minister connects directly with young minds, guiding and encouraging them. Do not take stress, believe in yourself and keep working hard.”

    The event was attended by the Chief Education Officer of Gangtok District, Smt. C D Bhutia, teachers, and other officials.

    आज लोकभवन, सिक्किम में “परीक्षा पे चर्चा 2026” के 9वें संस्करण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    कार्यक्रम में सिक्किम के सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के संवाद को लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आत्मसात किया। इस दौरान गंगटोक ज़िले की मुख्य शिक्षा अधिकारी श्रीमती छिमी डोंका भूटिया, एस्कॉर्ट शिक्षक तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सिक्किम का प्रतिनिधित्व करते हुए सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालय, न्यू नामची की छात्रा सुश्री श्रेय प्रधान ने भी माननीय प्रधानमंत्री जी के साथ संवाद किया।

    माननीय राज्यपाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए प्रेरित किया कि वे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण को अपनाएँ और परीक्षा को उत्सव के रूप में लें। राज्यपाल महोदय ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मकता और आत्मनिर्भरता के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा उन्हें राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ सहभागिता की। उन्होंने इससे प्रेरणा लेते हुए अपने अनुभव भी साझा किए और माननीय राज्यपाल के मार्गदर्शन से उत्साहवर्धन प्राप्त किया।