Close

    06.10.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने ‘हायर कमांड कोर्स 55 ‘ के सैन्य अधिकारियों के साथ किया संवाद;

    Publish Date : October 6, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने ‘हायर कमांड कोर्स 55 ‘ के सैन्य अधिकारियों के साथ किया संवाद;

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर आज लोकभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान आर्मी वॉर कॉलेज के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया (एवीएसएम, वीएसएम) और ‘हायर कमांड कोर्स’ के सैन्य अधिकारियों के साथ एक शिष्टाचार भेंट और इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन हुआ। इस समुह में कर्नल रैंक के सैन्य अधिकारियों शामिल हैं।

    कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय राज्यपाल और लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया ने एक-दूसरे को स्मृति चिह्न भेंट किए।

    सत्र के दौरान, राज्यपाल महोदय ने सैन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत संवाद किया। उन्होंने सिक्किम के सीमावर्ती क्षेत्रों के अपने दौरों के व्यक्तिगत अनुभवों को साझा किया।
    इस दौरान अधिकारियों द्वारा कई जिज्ञासा प्रश्न पूछे गए जिनमें विशेष रूप से सीमा पर तैनात जवानों और स्थानीय निवासियों के सामने आने वाली भौगोलिक चुनौतियों, बुनियादी ढांचे के विकास और कनेक्टिविटी और पर्यावरण संरक्षण के मुद्दों पर चर्चा की गई।

    बढ़ते पर्यटन और सिक्किम के संवेदनशील पर्यावरण के संरक्षण से जुड़े एक सवाल पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता सिक्किम के जनमानस के व्यवहार में रची-बसी है और यहाँ के लोग इस दिशा में पूरी तरह जागरूक हैं।

    कार्यक्रम में उपस्थित कमांडेंट और सैन्य अधिकारियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों का निरंतर दौरा करने और अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों का मनोबल बढ़ाने के लिए माननीय राज्यपाल के प्रयासों के प्रति आभार व्यक्त किया।

    A delegation of Army Officers undergoing Higher Command Course 55 in Army War College, Mhow led by Lieutenant General Ajay Chandpuria, AVSM, VSM, Commandant of Army War College called on Hon’ble Governor of Sikkim Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.

    During the meeting, the Governor engaged and interacted with the officers. He also shared his insights about the border areas.

    Interacting with Governor, army officers raised their queries on connectivity, tourism, infrastructure development, conservation of environment, border trades and challenges faced by troops and people of border areas.

    Governor highlighted the various environmental initiatives taken by the State and stated that environmental consciousness is deeply embedded in the culture of the people. He also mentioned several best practices adopted by the State.

    On behalf of Army War College and officers, Lieutenant General Ajay Chandpuria expressed his gratitude to Governor for visiting the border areas, interacting with jawans deployed at forward posts and boosting their morale.