07.04.2026 : सिक्किम पिछड़ा वर्ग आयोग की नव नियुक्त चेयरपर्सन श्रीमती कबिता सापकोटा ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
सिक्किम पिछड़ा वर्ग आयोग की नव नियुक्त चेयरपर्सन श्रीमती कबिता सापकोटा ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर आयोग की सचिव श्रीमती ज्योत्सना मेरी कार्थक भी उपस्थित रहीं।
माननीय राज्यपाल ने चेयरपर्सन से आयोग के कार्यों पर विस्तृत जानकारी ली ।
राज्यपाल महोदय ने आयोग से नई पहल करने का और पिछड़े वर्गों के सशक्तिकरण में सार्थक योगदान देने का आह्वान किया।
इस दौरान चेयरपर्सन ने आयोग का वार्षिक रिपोर्ट माननीय राज्यपाल को प्रस्तुत किया और आयोग की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी दी।