Close

    07.11.2026 : माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने दीपावली और तिहार के पावन अवसर पर समस्त सिक्किम वासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

    Publish Date : November 8, 2026
    WhatsApp Image 2026-11-08 at 7.28.05 AM (1)

    माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने दीपावली और तिहार के पावन अवसर पर समस्त सिक्किम वासियों को दीं हार्दिक शुभकामनाएँ

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने दीपोत्सव के पावन अवसर पर सिक्किम की समस्त नागरिकों को सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और असीम खुशहाली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।
    अपने शुभकामना संदेश में माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि सिक्किम में दीपावली और तिहार (लक्ष्मी पूजा, भाई टीका) का यह पावन पर्व केवल दीप जलाने का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमारे बहु-सांस्कृतिक समाज में परस्पर आदर, शांति और एकजुटता को और अधिक प्रगाढ़ करने का माध्यम है।

    राज्यपाल महोदय ने प्रार्थना की है कि माता महालक्ष्मी का आशीर्वाद हर नागरिक के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे व दीपों का यह पावन पर्व हर घर-आंगन को समृद्धि से आलोकित करे।

    माननीय राज्यपाल ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस पावन पर्व को पर्यावरण-अनुकूल और सुरक्षित तरीके से मनाएं, ताकि सिक्किम का पर्यावरण अक्षुण्ण बना रहे।

    शुभ दीपावली!!