Close

    08.04.2026 : आज लोकभवन, सिक्किम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से लोक सभा सांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बा जी ने शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date : April 8, 2026

    आज लोकभवन, सिक्किम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से लोक सभा सांसद डॉ. इंद्र हांग सुब्बा जी ने शिष्टाचार भेंट की।

    बैठक में सांसद महोदय ने राज्य में केंद्र सरकार द्वारा संचालित सड़क एवं रेल कनेक्टिविटी परियोजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से एनएच-10 पर चर्चा की।
    इस दौरान सांसद महोदय ने उत्तर सिक्किम में राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की और इन क्षेत्रों में बेहतर तथा वैकल्पिक कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर जोर दिया।

    सांसद डॉ. सुब्बा ने सिक्किम विधानसभा में लिम्बू-तमांग (LT) सीट आरक्षण के लंबित मुद्दे तथा 12 लेफ्ट आउट कम्यूनिटी के बारे में भी राज्यपाल महोदय को अवगत कराया।
    माननीय राज्यपाल ने सांसद महोदय द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना और इन मुद्दों को केंद्र सरकार तक प्रभावी ढंग से रखने का आश्वासन दिया।