08.05.2026 : राज्य सरकार के योजना एवं विकास विभाग के नवनियुक्त सचिव श्री तुषार निखारे ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।
राज्य सरकार के योजना एवं विकास विभाग के नवनियुक्त सचिव श्री तुषार निखारे ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। यह मुलाकात उनके नए पदभार ग्रहण करने के उपलक्ष्य में रही।
भेंट के दौरान माननीय राज्यपाल ने श्री निखारे को नई जिम्मेदारी के लिए अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।
इस दौरान राज्यपाल महोदय ने श्री निखारे के जिला कलेक्टर के रूप में पूर्व कार्यकाल की भी प्रशंसा की ।