10.10.2026 : सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट; “विजनरी लीडरशिप: द क्वेस्ट फॉर एक्सीलेंस” पुस्तक का हुआ विमोचन।
सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति ने माननीय राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट; “विजनरी लीडरशिप: द क्वेस्ट फॉर एक्सीलेंस” पुस्तक का हुआ विमोचन।
आज सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शांतनु कुमार स्वाईं ने सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल द्वारा सिक्किम विश्वविद्यालय की अकादमिक एवं प्रशासनिक यात्रा पर आधारित एक महत्वपूर्ण पुस्तक “विजनरी लीडरशिप: द क्वेस्ट फॉर एक्सीलेंस” का विमोचन किया गया।
यह पुस्तक कुलपति प्रो. शांतनु कुमार स्वाईं के प्रशासनिक अनुभवो और दृष्टिकोण को सँजोती है।
इस अवसर पर सिक्किम विश्वविद्यालय के प्रो. दुर्गा प्रसाद छेत्री (कैंपस डायरेक्टर, यांगआंग), प्रो. सत्यानंद पांडा (लाइब्रेरी इंचार्ज) डॉ. प्रदीप त्रिपाठी,सहायक प्रोफेसर, हिन्दी विभाग उपस्थित रहे। माननीय राज्यपाल ने कुलपति प्रो. स्वाईं और पूरी टीम को बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह पुस्तक विश्वविद्यालय को नई ऊचाईयों पर ले जाने में सहायक सिद्ध होगी।
The Hon’ble Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur released a book “Visionary Leadership: The Quest for Excellence” authored by Prof. Santanu Kumar Swain, Vice Chancellor of Sikkim University (SU) today in a brief function at Lok Bhavan.
The book “Visionary Leadership: The Quest for Excellence” is based on the academic and administrative insights of author Prof. Santanu Kumar Swain.
The Governor congratulated the author in and his entire team and stated that the book would make an contribution to knowledge, values, research, innovation and university. Prof. Durga Prasad Chettri, Director Yangang Campus SU, Prof. Satyananda Panda, Library in-charge, SU and Dr. Pradeep Tripathi Assistant Professor, Department of Hindi, SU were present.