Close

12.04.2025 : आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री महेंद्र गोयल एवं न्यायमूर्ति श्रीमती शुभा मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

Publish Date: April 12, 2025

आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति श्री महेंद्र गोयल एवं न्यायमूर्ति श्रीमती शुभा मेहता ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने आगंतुकों का आत्मीय स्वागत किया और सिक्किम राज्य में चल रही कई विकासात्मक पहलों पर चर्चा की। चर्चा के दौरान विशेष रूप से स्थानीय प्रशासन, पर्यावरण संरक्षण, अपराधों की न्यूनतम दर, पर्यटन, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता आदि जैसे विषयों पर प्रकाश डाला गया, जिन पर राज्य सरकार द्वारा प्रभावशाली कदम उठाए गए हैं।