Close

    13.04.2026 : The Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur, today attended the ongoing 11 day Padma Mahapurana Gyan Yajna at Shri Shri Durga Mandir, Tadong.

    Publish Date : April 13, 2026

    The Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur, today attended the ongoing 11 day Padma Mahapurana Gyan Yajna at Shri Shri Durga Mandir, Tadong here. The Governor offered his prayers for the happiness, prosperity and peace of the State and performed aarti.

    The Padma Mahapurana Gyan Yajna is being organised by Padma Mahapuran Organizing Committee, Tadong which will be concluded on 14 April 26.

    Sikkim Governor said that spiritual and cultural traditions play a vital role in nurturing values such holy programs in preserving and promoting India’s rich cultural and spiritual heritage. He further stated that the Mahapuran is not merely a religious programme but a reservoir of spiritual knowledge that delves into the essence of human existence, ethics, morality, and the paths to attain self-realization and inner peace.

    On the occasion, councillors of Gangtok Municipal Corporation, members of the organising committee and a large number of devotees were present.

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने आज श्री श्री दुर्गा मन्दिर, तादोंग में चल रहे 11 दिवसीय पद्म महापुराण ज्ञान यज्ञ में व्यासपीठ की पूजा की और लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की।

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर जी ने आज श्री श्री दुर्गा मन्दिर कमिटी, तादोंग द्वारा आयोजित 11 दिवसीय पद्म महापुराण ज्ञान यज्ञ (विश्व शान्ति महायज्ञ) में विशेष रूप से उपस्थित होकर व्यासपीठ की पूजा की और आरती में सम्मिलित हुए एवं लोगों के सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
    यह आध्यात्मिक कार्यक्रम 4 अप्रैल 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक श्री श्री दुर्गा मन्दिर, तादोंग में पद्म महापुराण आयोजक समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रहा है।

    इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने कहा कि प्राचीन शास्त्रों जैसे पद्म महापुराण का अध्ययन एवं श्रवण समाज में नैतिक मूल्यों, शान्ति, सद्भावना एवं मानव सेवा की भावना को प्रोत्साहित करता है। दुर्गा मन्दिर कमिटी को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए माननीय राज्यपाल ने कहा कि ऐसे बड़े आयोजन सभी वर्गों के लोगों को एक साथ लाकर आध्यात्मिक जागरण का कार्य करते हैं।

    कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति के सदस्यों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही।