Close

    13.09.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने तीज के पावन अवसर पर सिक्किम वासियों, विशेष रूप से माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।

    Publish Date : September 13, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने तीज के पावन अवसर पर सिक्किम वासियों, विशेष रूप से माताओं और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ व्यक्त की हैं।
    अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “तीज पर्व के शुभ अवसर पर मैं समस्त सिक्किमवासियों, विशेष रूप से मातृशक्ति को हार्दिक शुभकामनाएँ और बधाई प्रेषित करता हूँ।
    तीज का यह पावन पर्व भारतीय संस्कृति में नारी की अटूट श्रद्धा, अगाध प्रेम और समर्पण का अनुपम उत्सव है और हमारी समृद्ध लोक परंपराओं की जीवंत पहचान है।
    यह पर्व पारिवारिक संबंधों में मिठास, आपसी सौहार्द और समाज में एकजुटता की भावना को सुदृढ़ करता है।
    सिक्किम की मातृशक्ति, परंपरा और प्रगति का अद्भुत संगम हैं जो समाज के हर क्षेत्र में अपना अभूतपूर्व योगदान दे रही है।
    इस पावन अवसर पर, मैं देवाधिदेव भगवान शिव और माता पार्वती से प्रार्थना करता हूँ कि वे सिक्किम के प्रत्येक नागरिक के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
    पुन: तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!