Close

    14.07.2026 : राष्ट्रीय कैडेट कोर पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल ए.पी.एस. चहल, SM ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date : July 14, 2026

    राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) पश्चिम बंगाल और सिक्किम निदेशालय के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल ए.पी.एस. चहल, SM ने आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान ब्रिगेडियर विवेक मलिक की भी उपस्थिती रही।

    इस महत्वपूर्ण बैठक में मेजर जनरल चहल ने राज्यपाल महोदय को अवगत कराया कि सिक्किम में एक नया स्वतंत्र एनसीसी ग्रुप मुख्यालय स्थापित किया जा रहा है जो अपने अंतिम पड़ाव पर है।
    यह अभी पश्चिम बंगाल के साथ संयुक्त रूप से संचालित हो रहा है। नए स्वतंत्र एनसीसी ग्रुप मुख्यालय की स्थापना से सिक्किम में एनसीसी की गतिविधियां अधिक सशक्त होंगी।

    इसके अतिरिक्त एनसीसी की वर्तमान गतिविधियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई जिसमें मुख्य रूप से ड्रोन प्रशिक्षण, साइबर सुरक्षा कोर्स, आडिया इन्नोवेशन , एडवेंचर एवं स्पोर्ट्स रहीं हैं।

    सीमावर्ती और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण राज्य,सिक्किम के विकास और राष्ट्र निर्माण में हमारे युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है बताते हुए माननीय राज्यपाल ने सिक्किम के स्कूलों और कॉलेजों में भी कैडेट्स की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया।

    इस दौरान मेजर जनरल ए.पी.एस. चहल ने एनसीसी के युवा-केंद्रित अभियानों के लिए राज्यपाल महोदय के निरंतर सहयोग व प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया है।