Close

    14.08.2026 : सिक्किम के माननीय श्री ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम आर्म्ड पुलिस को सेरीमोनियल हैट सौंपी

    Publish Date : August 14, 2026

    सिक्किम के माननीय श्री ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम आर्म्ड पुलिस को सेरीमोनियल हैट सौंपी

    80वें स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज लोकभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने सिक्किम सशस्त्र पुलिस के जवानों को नई सेरीमोनियल हैट सौंपी। इस अवसर पर राज्यपाल महोदय द्वारा सिक्किम सशस्त्र पुलिस की विशेष हैट को आधिकारिक रूप से लॉन्च किया गया , जिसे माननीय राज्यपाल महोदय की “ विवेकाधीन निधि “ के माध्यम से सहयोग प्रदान किया गया है।

    यह नई हैट कल 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में भाग लेने वाली सिक्किम सशस्त्र पुलिस की टुकड़ी द्वारा विशेष रूप से पहनी जाएगी।
    इस लॉन्चिंग और वितरण कार्यक्रम के दौरान सिक्किम सशस्त्र पुलिस के कमांडेंट नोरबू छिरिंग शेरपा को माननीय राज्यपाल ने हैट सौंपी।
    उनके साथ सिक्किम सशस्त्र पुलिस बल के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे ।

    कमांडेंट नोरबू छिरिंग शेरपा ने माननीय राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह नई हैट देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सिक्किम सशस्त्र पुलिस के मार्चिंग दस्ते को एक विशिष्ट
    पहचान प्रदान करेगी।