14.11.2026 : On the occasion of Children’s Day, the Hon’ble Governor of Sikkim Shri Dushyant Gautam has conveyed his warm greetings to the children and the people of the State.
On the occasion of Children’s Day, the Hon’ble Governor of Sikkim Shri Dushyant Gautam has conveyed his warm greetings to the children and the people of the State.
In his message, the Hon’ble Governor said “Celebrating children’s day reminds us about the importance of children in the making of the future of the country. The children of today will make the India of tomorrow. The way we bring them up will determine the future of the country. The holistic development of children forms the foundation of a strong and prosperous society and nation. May this Children’s Day inspire us to protect their innocence, strengthen their foundations, and give them the wings to soar towards a brighter tomorrow.”
The Governor urged children to understand the demands of the changing times and to embrace AI, technology and innovation. He stated that the responsible use of new technologies will brighten their future and contribute significantly to achieving the vision of Viksit Bharat 2047.
बाल दिवस के अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने प्रदेश के सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा है, “बाल दिवस के अवसर पर मैं सिक्किम के सभी बच्चों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
बच्चे हमारे देश का भविष्य और समाज की सबसे अमूल्य धरोहर हैं। उनकी जिज्ञासा, कल्पनाशीलता एवं रचनात्मकता ही एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर राष्ट्र की नींव रखती है।
‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने में आज के बच्चों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब हमारा देश स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूर्ण करेगा, तब आज के बच्चे युवा शक्ति के रूप में राष्ट्र के नेतृत्व और नवनिर्माण की जिम्मेदारी संभालेंगे। ऐसे में यह आवश्यक है कि हम उन्हें वर्तमान समय से ही गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा, नवाचार तथा कौशल विकास के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराएं, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकें और वैश्विक मंच पर भारत का गौरव बढ़ा सकें।
यह अत्यंत प्रसन्नता का विषय है कि हमारे प्रदेश सिक्किम के बच्चे शिक्षा, खेलकूद, कला, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं तथा अपनी प्रतिभा और उपलब्धियों से प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।
इस अवसर पर मैं कामना करता हूं कि हमारे सभी बच्चे सदैव स्वस्थ, प्रसन्न, सुरक्षित और ऊर्जावान रहें। वे अपने सपनों एवं लक्ष्यों को साकार करते हुए सिक्किम तथा राष्ट्र की प्रगति और विकास में अपना अमूल्य योगदान दें।”