Close

    15.08.2026 : भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज माननीय राज्यपाल ने एस.टी.एन.एम.अस्पताल में राज्य का पहला अंग प्रत्यारोपण केन्द्र और पोस्ट-ट्रांसप्लांट आईसीयू का उद्घाटन किया।

    Publish Date : August 15, 2026

    भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज एस.टी.एन.एम. अस्पताल, गंगटोक में राज्य का पहला अंग प्रत्यारोपण केन्द्र और पोस्ट-ट्रांसप्लांट आईसीयू का उद्घाटन एक ऐतिहासिक कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने किया।

    इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की गरिमामयी उपस्थिती रही, तथा स्वास्थ्य मंत्री श्री जी.टी. ढुंगेल भी उपस्थित रहे।

    राज्यपाल महोदय ने इस उपलब्धि को सिक्किम की स्वास्थ्य सेवाओं में एक नई दिशा बताया। उन्होंने कहा कि यह शल्यक्रिया न केवल एक परिवार के लिए नई आशा लेकर आई है, बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने मुख्य शल्य चिकित्सक डॉ. नीरज भट्टराई, जो राज्य के एकमात्र यूरोलॉजिस्ट हैं, तथा उनके सहयोगी शल्य चिकित्सा दल की सराहना की। इस दल में डॉ. टी.ए. जहांगिर के नेतृत्व में आर.एन. अस्पताल, कोलकाता से आई मेडिकल टीम, आईसीयू, एनेस्थीसिया और पोस्ट-ट्रांसप्लांट टीम शामिल रही। राज्यपाल महोदय ने उनके समर्पण और साहस की प्रशंसा करते हुए अस्पताल प्रशासन को भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी।

    इस दौरान ऑपरेशन के लिए पेशेंट पार्टी को ट्रांसप्लांट मेडिकेटिव किट मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना के अंतर्गत प्रायोजित की गई।

    इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री. छेवांग ग्यासो भूटिया,मेडिकल सुपरिटेंडेंट सहित अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ और अन्य सहयोगी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।