15.08.2026 : Lok Bhavan, Sikkim celebrated the 80th Independence Day of India with pride and patriotic fervour in a formal ceremony held at New Lok Bhavan today.
Lok Bhavan, Sikkim celebrated the 80th Independence Day of India with pride and patriotic fervour in a formal ceremony held at New Lok Bhavan today.
On the occasion, the Governor paid floral tribute to the statue of Mahatma Gandhi at New Lok Bhavan premises.
Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur hoisted the Tricolour National Flag and received the Guard of Honour presented by the Indo-Tibetan Border Police attached to Lok Bhavan.
During the celebration, students from PM Shri Government Girls’ Senior Secondary School Deorali, Gangtok presented a captivating pipe band performance. As a token of appreciation and encouragement, the Governor handed over a sum of Rs. 51 thousand to the band of PM Shri Government Girls’ Senior Secondary School, Deorali
As part of the celebration, the Governor unveiled the new jersey of Sikkim Riffle Association. President of the association, Sanjay Burathoki apprised the Governor about the activities and plans.
He informed that a total of 12 athletes from the Sikkim Rifle Association would participate in the 13th Northeast Zonal Shooting Championship, scheduled to be held from 25 to 31 August 2026 in Assam. The Governor conveyed his best wishes to the athletes for their participation in the championship.
Following the ceremony, the Governor extended Independence Day greetings to the officers, staff, ITBP personnel, security personnel and others present at the celebration. He also distributed sweets to children, officials, staff and security personnel to mark the joyous occasion.
लोकभवन, सिक्किम में आज भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया गया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने परिसर में स्थापित राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात माननीय राज्यपाल ने तिरंगा फहराया और लोकभवन में तैनात इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) द्वारा प्रस्तुत गार्ड ऑफ ऑनर ग्रहण किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल के आयुक्त सह सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे सहित लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिती रही।
समारोह में पीएम श्री गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवराली, गंगटोक की छात्राओं ने आकर्षक पाइप बैंड प्रस्तुति दी। उनके उत्साहवर्धन हेतु राज्यपाल ने विद्यालय के बैंड को प्रोत्साहन स्वरूप सहयोग राशि भेंट की।
इस अवसर पर राज्यपाल महोदय ने सिक्किम राइफल एसोसिएशन की नई जर्सी का भी अनावरण किया और एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय बुराठोकी सहित गंगटोक जिले की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा त्रिखत्री एवं पूरी टोली ने राज्यपाल महोदय से मुलाकात की।
अध्यक्ष ने माननीय राज्यपाल को संगठन की गतिविधियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी।
राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया से संबद्ध सिक्किम राइफल एसोसिएशन के 12 खिलाड़ी 25 से 31 अगस्त 2026 तक असम में आयोजित होने वाली 13वीं उत्तर-पूर्व क्षेत्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में पहली बार भाग लेंगे जिसके लिए माननीय राज्यपाल ने अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।
समारोह के उपरांत राज्यपाल ने लोकभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों, आईटीबीपी के जवानों, सुरक्षा कर्मियों और उपस्थित जनों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। साथ ही उन्होंने बच्चों, अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों, को मिठाई वितरित की।