15.09.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल से आज राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन एवं धार्मिक मामलों के माननीय मंत्री तथा सिक्किम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री सोनम लामा ने शिष्टाचार भेंट की
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में राज्य के लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी, जल संसाधन एवं धार्मिक मामलों के माननीय मंत्री तथा सिक्किम तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष श्री सोनम लामा ने शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान, मंत्री श्री सोनम लामा ने माननीय राज्यपाल को सिक्किम में पहली बार आयोजित हो रहे ‘प्रथम गवर्नर आर्चेरी गोल्ड कप टूर्नामेंट 2026’ के 29/9/2026 में होने वाले समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।
यह टूर्नामेंट 29 अगस्त 2026 को गंगटोक के ताथांगचेन मे शुभारंभ किया गया था।
मुलाकात के दौरान, माननीय राज्यपाल ने सिक्किम तीरंदाजी संघ के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल राज्य के युवाओं को वैश्विक मानचित्र पर पहचान दिलाने में मदद करेंगे, बल्कि सिक्किम की समृद्ध खेल संस्कृति को भी जीवित रखेंगे।