Close

    17.01.2025 : आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से माननीय राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे ने शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date: January 17, 2025

    SKM/GOV/PR/2025/118
    आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से माननीय राज्यपाल के नव नियुक्त सचिव श्री जितेंद्र सिंह राजे ने शिष्टाचार भेंट की।
    सचिव श्री राजे ने अपनी नियुक्ति पर राज्यपाल महोदय से आशीर्वाद प्राप्त किया। राज्यपाल महोदय ने सचिव महोदय का स्वागत करते हुए उन्हें नए पद नियुक्ति के लिए शुभकामनाएं दीं तथा उनके सफल कार्यकाल की कामना की है और विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में राजभवन की कार्य प्रणाली और अधिक सुदृढ़ और प्रभावी होगी।
    इस अवसर पर राजभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी नव नियुक्त सचिव का गर्मजोशी से स्वागत किया।