Close

    17.05.2026 : भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का सिक्किम का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    Publish Date : May 17, 2026

    भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का सिक्किम का दो दिवसीय आधिकारिक दौरा आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्रस्थान से पूर्व, माननीय उपराष्ट्रपति ने माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर के साथ एक औपचारिक बैठक की। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    दौरे की स्मृतियों को संजोते हुए, माननीय उपराष्ट्रपति ने लोकभवन परिसर में सिक्किम के राज्य वृक्ष ‘गुराँस’ का पौधारोपण किया।

    माननीय राज्यपाल ने माननीय उपराष्ट्रपति जी के सुखद और मंगलमय प्रस्थान की कामना की ।

    इस अवसर पर माननीय विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रिपरिषद के सदस्यगण, सांसद तथा राज्य के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।