Close

    17.10.2024 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने अपने दो दिवसीय पाक्योंग जिला दौरे की शुरुआत की है।

    Publish Date: October 17, 2024

    SKM/GOV/PR/2024/21

    आज दौरे के पहले दिन, राज्यपाल महोदय ने रेनॉक बाजार स्थित राम गौरी संग्रहालय का दौरा किया। संग्रहालय में उन्होंने सिक्किम की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और इतिहास का अवलोकन किया। यह संग्रहालय निजी तौर पर गणेश कुमार प्रधान द्वारा संचालित है।
    उन्होंने संग्रहालय के विभिन्न ऐतिहासिक अभिलेखों तथा दस्तावेजों का निरीक्षण करते हुए कहा, “हमारी संस्कृति और इतिहास हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और हम आने वाली पीढ़ियों के लिए विरासत के रूप में हस्तांतरित करते हैं।
    इसके पश्चात्, राज्यपाल महोदय ने हज़ारे ऑर्गेनिक फार्म का दौरा किया, जहाँ उन्हें जैविक खेती के तरीकों के बारे में जानकारी दी गई।
    इसी दौरान उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से विभिन्न राज्य एवं केंद्र योजनाओं के बारे में पूछताछ की जिसके अंतर्गत एफपीओ,स्वयं सहायता समूह आदि विषय शामिल रहे। अधिकारियों द्वारा राज्यपाल महोदय को यह बताया गया कि कैसे वे प्राकृतिक संसाधनों का स्थायी उपयोग करते हुए कृषि उत्पादन में वृद्धि कर रहे हैं। राज्यपाल ने फार्म की प्रशंसा करते हुए कहा, ” हमें कृषि क्षेत्र में किसान बंधुओं की आय स्रोत को बढ़ावा देने की दिशा में और अधिक कार्य करने की आवश्यकता है ताकि हम अपने किसानों की अर्थिक स्तिथि में वृद्धि सुनिश्चित कर सकें।”
    उन्होंने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा कृषि क्षेत्र में शुरू की गई जनहितैषी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

    आज की यात्रा में, माननीय राज्यपाल ने रेशी स्थित पर्वतेश्वर शिवालय मंदिर में बाबा भोलेनाथ और रेनोक स्थित पाल्डेन टोएड्रुक बरवा रेनॉक पालजोर फ़ूसोक्लिंग मठ में दर्शन किए। उन्होंने पूजा-अर्चना कर सिक्किम के लोगों की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की है। राज्यपाल महोदय ने आज
    रेशि चेक पोस्ट स्थित सिक्किम और पश्चिम बंगाल बोर्डर का भी दौरा किया जहां उन्हें 3rd आईआरबीएन द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया ।
    इस दौरे के दौरान, राज्यपाल महोदय जिले के विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण करेंगे और स्थानीय निवासियों से मिलकर उनसे संवाद करेंगे।
    आज के दौरे के दौरान माननीय कृषि मंत्री श्री पूरन गुरुङ,पूर्व क्षेत्र विधायक श्री विष्णु खतिवाड़ा,जिला अध्यक्ष, राजभवन सचिव श्री जे डी भूटिया, पंचायत सदस्यों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।