Close

    17.10.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से 17 माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आशीष नेगी ने की शिष्टाचार भेंट।

    Publish Date : October 17, 2026

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से 17 माउंटेन डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आशीष नेगी ने की शिष्टाचार भेंट।

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में ब्लैक कैट डिवीजन के जीओसी मेजर जनरल आशीष नेगी ने शिष्टाचार भेंट की।
    इस मुलाकात के दौरान मेजर जनरल ने माननीय राज्यपाल को केरल का नया राज्यपाल नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्यपाल महोदय के सिक्किम के कार्यकाल के दौरान भारतीय सेना को दिए गए सभी सहयोग के प्रति अपना आभार व्यक्त किया ।

    मेजर जनरल ने माननीय राज्यपाल के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा केरल के राज्यपाल के रूप में उनके आगामी नई यात्रा के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त कीं।