18.05.2026 : सिक्किम प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले आज देर शाम पालजोर स्टेडियम में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
सिक्किम प्रीमियर लीग (SPL) सीजन-4 का ग्रैंड फिनाले आज देर शाम पालजोर स्टेडियम में भव्यता के साथ संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने विशिष्ट अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार से सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस ए. मुहम्मद मुश्ताक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
आज का फाइनल मुकाबला सिंगलिंग सपोर्टिंग क्लब और सिनाल्चू फुटबॉल क्लब के मध्य खेला गया, जिसमें खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले के उपरांत विजेता टीम, सिनाल्चू फुटबॉल क्लब को भव्य ट्रॉफी और पुरस्कार राशि प्रदान की गई, वहीं उपविजेता टीम को भी उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
माननीय राज्यपाल ने इस अवसर पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सिक्किम की युवा प्रतिभाएँ फुटबॉल के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर हैं।
ग्रैंड फिनाले के दौरान पालजोर स्टेडियम फुटबॉल प्रेमियों से खचाखच भरा रहा और दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह और जोश का माहौल देखा गया।