Close

    20.02.2023 : Message of Hon’ble Governor of Sikkim on the occasion of Losar.

    Publish Date: February 20, 2023

    SKM/GOV/MSG/2023/108

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने लोसर के शुभ अवसर पर सिक्किम के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
    माननीय राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा, ” लोसर का पर्व तिब्बती नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है जो एक नव चेतना, नई आशा और आकांक्षाओं
    का प्रतीक है।यह पर्व हमारे बीते वर्ष के कार्यों और उपलब्धियों को प्रतिबिंबित करने तथा नव वर्ष में सभी की भलाई के लिए काम करने की हमारी
    प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करने का एक अवसर है। पर्व हमारे धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक और आध्यात्मिक हर एक दृष्टि से विशेष महत्व रखते हैं
    और एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संस्कृति के वाहक हैं। मैं सिक्किम के लोगों से स्थानीय संस्कृति को संरक्षित करने और बढ़ावा देने का आग्रह करता हूं।”

    “यह अवसर हमारी समग्र संस्कृति को समृद्ध करें और सभी सिक्किम वासियों के बीच शांति ,समृद्धि और  सद्भाव स्थापित करें|”
    हार्दिक शुभकामनाएं !