20.10.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने पदभार ग्रहण करने के बाद गंगटोक के प्रसिद्ध गणेश टोक मंदिर में की पूजा-अर्चना।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने पदभार ग्रहण करने के बाद गंगटोक के प्रसिद्ध गणेश टोक मंदिर में की पूजा-अर्चना।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने राज्यपाल के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद आज गंगटोक स्थित गणेश टोक मंदिर पहुंचकर दर्शन किए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान माननीय राज्यपाल ने सिद्धिदाता भगवान श्री गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने गणेश जी से सिक्किम राज्य की निरंतर प्रगति, शांति, समृद्धि और समस्त राज्यवासियों के सुख, उत्तम स्वास्थ्य तथा उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।