Close

    21.03.2025 : केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा निखिल खडसे प्रसाद, ने आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

    Publish Date: March 21, 2025

    केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, श्रीमती रक्षा निखिल खडसे प्रसाद, ने आज राजभवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की।

    इस अवसर पर, सिक्किम और पूर्वोत्तर राज्यों में खेल के क्षेत्र में संभावनाओं पर व्यापक चर्चा की गई। राज्यपाल महोदय ने सिक्किम की विशेष रूप से प्रशंसा करते हुए कहा कि सिक्किम ने न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी कई उत्कृष्ट खिलाड़ी प्रदान किए हैं। उन्होंने राज्य के युवाओं की खेल भावना और उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
    उन्होंने कहा कि सिक्किम के युवाओं में खेल के प्रति अपार उत्साह और जज्बा है, विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में और राज्य के पास राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने की अत्यधिक संभावनाएं हैं।

    श्रीमती रक्षा निखिल खडसे प्रसाद अपनी दो दिवसीय यात्रा पर सिक्किम में हैं। उन्होंने 20 मार्च 2025 को गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में आयोजित 8वें पूर्वोत्तर युवा महोत्सव के समापन समारोह में भी भाग लिया।