Close

    21.03.2025 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर दो दिवसीय ने मंगन जिले दौरे पर हैं।

    Publish Date: March 21, 2025

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर दो दिवसीय ने मंगन जिले दौरे पर हैं।
    अपने दौरे के दूसरे दिन, राज्यपाल महोदय ने खूबसूरत यूमथांग घाटी का दौरा किया। घाटी की प्राकृतिक सुंदरता की प्रसंसा करते हुए उन्होंने इसे पर्यटन के क्षेत्र में असीम सम्भावनाओं का स्थल बताया है और पर्यटकों के लिए अवश्य घूमने योग्य स्थान बताया है।

    इसके अतिरिक्त, राज्यपाल महोदय ने चुंगथांग के पेयगॉन्ग में स्थित भारत तिब्बत सीमा बल की 11वीं वाहिनी का दौरा किया। वहां उन्होंने जवानों से मुलाकात की और देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण की सराहना की।

    इस दौरान माननीय राज्यपाल को भारत तिब्बत सीमा बल की महिला टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया जिसकी उन्होंने भूरि भूरि प्रशंसा की है।