23.03.2025 : सिक्किम के माननीय पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
सिक्किम के माननीय पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद ने आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
बैठक के दौरान राजभवन एवं राज्य से जुड़ी कई विकासात्मक गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर चर्चा की गई।
पूर्व राज्यपाल महोदय ने अपने कार्यकाल के दौरान की कई गतिविधियों को साझा करते हुए स्मृतियों को ताजा किया।
इस दौरान माननीय राज्यपाल ने पूर्व राज्यपाल महोदय का हाल चाल लेते हुए शॉल ओढ़ा कर सम्मान प्रदान किया और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की है।