23.11.2026 : माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने ‘योनेक्स-सनराइज जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 ‘ में भाग लेने वाले सिक्किम के खिलाड़ियों एवं कोचों से किया संवाद
माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने ‘योनेक्स-सनराइज जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 ‘ में भाग लेने वाले सिक्किम के खिलाड़ियों एवं कोचों से किया संवाद
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने आज लोकभवन में ‘योनेक्स-सनराइज जूनियर नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2026’ में राज्य का प्रतिनिधित्व करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ियों और कोचों के एक प्रतिनिधिमंडल से संवाद किया। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ सिक्किम के महासचिव श्री सुकांत दास के नेतृत्व में आए इस दल ने माननीय राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान माननीय राज्यपाल ने राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में खिलाड़ियों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से बातचीत करते हुए प्रतियोगिता के दौरान उनके अनुभवों, चुनौतियों और भविष्य के सपनों के बारे में जानकारी ली।
श्री सुकांत दास ने माननीय राज्यपाल को राज्य में बैडमिंटन के विकास, खिलाड़ियों के प्रशिक्षण और चैंपियनशिप में टीम के प्रदर्शन से अवगत कराया।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए माननीय राज्यपाल ने उन्हें ‘बड़े सपने देखने’ और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल महोदय ने युवाओं के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने की दिशा में खेल और पढ़ाई दोनों को साथ-साथ लेकर चलने की भी सलाह दी।
माननीय राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा उठाए गए इस कदम को खेल क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और सराहनीय पहल बताते हुए कहा कि सिक्किम के युवा खिलाड़ियों में अपार प्रतिभा है और वे अपनी मेहनत व लगन से आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने पूरी टीम, कोचों और एसोसिएशन के पदाधिकारियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं हैं।