24.03.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बी.के. रोका (सेवानिवृत्त डी.आई.जी. पुलिस) ने कार्यकारी सदस्यों के साथ शिष्टाचार भेंट की।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से आज लोकभवन में खो-खो एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री बी.के. रोका (सेवानिवृत्त डी.आई.जी. पुलिस) ने कार्यकारी सदस्यों के साथ शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय को आगामी राज्य स्तरीय खो-खो चैम्पियनशिप के विषय में अवगत कराया, जो 3 अप्रैल से 5 अप्रैल 2026 तक रेशिथांग,गंगटोक में आयोजित की जाएगी।
इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से कुल 36 टीमें भाग लेंगी।
माननीय राज्यपाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत का खेल है, इसे प्राथमिकता दी जानी चाहिए। खो-खो हमारी परंपरा और संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है, जो युवाओं में टीम भावना और शारीरिक स्फूर्ति को बढ़ावा देता है और खेल को और अधिक बढ़ावा देने पर बल दिया।
राज्यपाल महोदय ने खिलाड़ियों और आयोजकों को शुभकामनाएँ दीं तथा विश्वास व्यक्त किया कि सिक्किम के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बनाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने आश्वस्त किया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से सिक्किम में खो-खो खेल को और अधिक लोकप्रिय बनाया जाएगा तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।