24.06.2025 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल ने भारत की माननीया राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट
सिक्किम के माननीय राज्यपाल ने भारत की माननीया राष्ट्रपति से की शिष्टाचार भेंट
आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने भारत की माननीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने सिक्किम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों तथा राजभवन, सिक्किम द्वारा किए जा रहे जनसमर्पित प्रयासों की जानकारी माननीया राष्ट्रपति को प्रदान की।
राज्यपाल महोदय ने इस दौरान माननीया राष्ट्रपति को “उत्कर्ष यात्रा” शीर्षक से प्रकाशित एक पुस्तक भी भेंट की। यह पुस्तक, सिक्किम में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात राज्यपाल द्वारा छह महीनों की अवधि में किए गए प्रमुख कार्यों, पहलों तथा जनसंपर्क अभियानों का विस्तृत विवरण है।