24.11.2026 : कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर माननीय राज्यपाल ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती लक्ष्मी गौतम के साथ हनुमान टोक में की पूजा-अर्चना; राज्य की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने राज्य की प्रथम महिला श्रीमती लक्ष्मी गौतम के साथ हनुमान टोक में की पूजा-अर्चना; राज्य की सुख-समृद्धि एवं कल्याण की कामना की
कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने आज राज्य की प्रथम महिला श्रीमती लक्ष्मी गौतम के साथ गंगटोक स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टोक का दौरा किया।
इस अवसर पर माननीय राज्यपाल ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना की और संकटमोचन श्री हनुमान जी के दर्शन कर सिक्किम राज्य के निरंतर विकास, शांति, सद्भाव और समस्त राज्यवासियों के सुख-समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगा।
दर्शन के उपरांत माननीय राज्यपाल ने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और वहां की स्वच्छता, शांत वातावरण और व्यवस्थाओं की सराहना की।