Close

    25.04.2025 : उत्तर सिक्किम में भू-स्खलन: माननीय राज्यपाल ने मुख्य सचिव से स्थिति का लिया जायजा

    Publish Date: April 25, 2025

    उत्तर सिक्किम में भू-स्खलन: माननीय राज्यपाल ने मुख्य सचिव से स्थिति का लिया जायजा

    उत्तर सिक्किम में कल शाम हुई भारी वर्षा के कारण भू-स्खलन की घटनाएँ सामने आई हैं, जिससे बड़ी संख्या में पर्यटकों के प्रभावित होने की खबर मिली। इस पर आज सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने राज्य के मुख्य सचिव श्री आर. तेलंग से स्थिति का जायजा लिया और निर्देश दिए कि राहत कार्यों को अधिक सुचारू रूप से संचालित किया जाए। साथ ही, प्रभावित पर्यटकों को जल्द से जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

    इस दौरान, मुख्य सचिव ने राहत एवं बचाव कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए जानकारी दी कि प्रशासन पूरी तरह इस कार्य में सक्रिय है और स्थिति नियंत्रण में है।

    मुख्य सचिव से हुई चर्चा के अनुसार, आज रात तक सभी पर्यटकों को सुरक्षित रूप से गंगटोक पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है।