25.11.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से आज लोकभवन में सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शांतनु कुमार स्वाईं ने शिष्टाचार भेंट की।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम से आज लोकभवन में सिक्किम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. शांतनु कुमार स्वाईं ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रदीप त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
भेंट के दौरान कुलपति प्रो.स्वाईं ने माननीय राज्यपाल को विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक, प्रशासनिक और विकासात्मक गतिविधियों से विस्तारपूर्वक अवगत कराया। चर्चा का मुख्य केंद्र दक्षिण सिक्किम के यांगांग में निर्माणाधीन विश्वविद्यालय का स्थायी परिसर रहा। कुलपति ने इस परियोजना की वर्तमान प्रगति, निर्माण कार्य की स्थिति, पूर्ण होने की संभावित समय-सीमा और इसके मार्ग में आ रही चुनौतियों के बारे में माननीय राज्यपाल को जानकारी दी।