25.11.2026 : सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री दुष्यन्त गौतम ने माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की माता जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अपने संदेश में माननीय राज्यपाल ने कहा, “सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग जी की पूजनीय माताजी श्रीमती धन माया तामांग के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
माता का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और उनका जाना किसी भी परिवार के लिए सबसे बड़ी क्षति है। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग जी तथा समस्त शोकसंतप्त परिवार के साथ हैं।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि वे दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की असीम शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!