Close

    26.03.2026 : Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur participated the Kalash Yatra at MG Marg here this evening.

    Publish Date : March 26, 2026

    Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur participated the Kalash Yatra at MG Marg here this evening. The Kalash Yatra is being organized by Ramotsav Committee on the eve of Ram Navami festival.

    The Governor was joined by the Chief Minister, Shri Prem Singh Tamang, cabinet ministers, MLAs, and large number of devotees.

    The Governor conveyed his greetings on the occasion of the Ram Navami. He mentioned that the celebration of Ram Navami reflects the rich cultural heritage and deep-rooted values and strengthening bonds of harmony, gratitude, and togetherness.

    रामनवमी की पूर्व संध्या पर माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने एम.जी. मार्ग पर ध्वज यात्रा में भाग लिया

    सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर आज एम.जी. मार्ग पर आयोजित ध्वज यात्रा (कलश यात्रा, शोभा यात्रा) में प्रमुख अतिथि के रूप में शिरकत की।कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग की विशेष उपस्थिति रही।

    माननीय लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण एवं धार्मिक विभाग के मंत्री श्री सोनम लामा जी, जो रामोत्सव समिति के मुख्य संरक्षक भी हैं, के नेतृत्व में रामोत्सव समिति के अध्यक्ष एवं अन्य कार्यकारी सदस्यों ने राज्यपाल महोदय का हार्दिक स्वागत किया।
    इस दौरान मंत्रीमंडल के सदस्यगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, जन प्रतिनिधिगण, रामोत्सव आयोजन समिति के पदाधिकारी तथा भारी संख्या में श्रद्धालु जन उपस्थित रहे।

    राज्यपाल महोदय ने एम.जी. मार्ग पर निकाली गई ध्वज यात्रा में शामिल होकर रामनवमी उत्सव की अपनी शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सांस्कृतिक एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
    समारोह के दौरान वातावरण भक्तिमय रहा और बार-बार “जय श्री राम” के उद्घोष से माहौल गूंज उठा।

    श्री राम कथा नव दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन दिनांक 27 मार्च से 4 अप्रैल 2026 तक ठाकुरबाड़ी मंदिर में भव्य रूप से आयोजित हो रहा है।