Close

    26.04.2026 : Sikkim Chief Minister Shri Prem Singh Tamang paid a courtesy call on the Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.

    Publish Date : April 26, 2026

    Sikkim Chief Minister Shri Prem Singh Tamang paid a courtesy call on the Governor of Sikkim, Shri Om Prakash Mathur at Lok Bhavan today.

    During the courtesy meeting, the dignitaries discussed in detailed
    and reviewed about preparation for the upcoming two day visit of Prime Minister Shri Narendra Modi’s visit to the Himalayan State from April 27 and 28 of this month.
    The Prime Minister of India will attend the closing ceremony of the year-long celebration of 50 years of Sikkim’s Statehood at Paljor Stadium here on 28 April.

    The Chief Minister apprised the Governor about the steps being taken by the state administration to ensure a smooth and successful visit of the Prime Minister.

    सिक्किम के माननीय मुख्यमंत्री श्री प्रेम सिंह तामांग ने आज लोकभवन में माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर से शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक का मुख्य केंद्र माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की 27-28 अप्रैल, 2026 को होने वाली आगामी सिक्किम यात्रा रही, जो सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस के समापन समारोह के अवसर पर आयोजित की जा रही है।
    मुलाकात के दौरान, माननीय मुख्यमंत्री ने राज्यपाल महोदय के साथ माननीय प्रधानमंत्री जी के दौरे से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री महोदय ने लोकभवन और पालजोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की और माननीय राज्यपाल को अवगत कराया कि माननीय प्रधानमंत्री जी के आगमन को लेकर सिक्किम की जनता के बीच भारी उत्साह है। उन्होंने आश्वासन दिया कि इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की भव्य सफलता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हर स्तर पर हर सम्भव प्रयास किए जा रहे हैं।
    माननीय राज्यपाल ने चर्चा के दौरान इस बात पर जोर दिया कि माननीय प्रधानमंत्री जी की यह यात्रा सिक्किम की विकासात्मक उपलब्धियों और यहाँ की अनूठी सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक पटल पर प्रस्तुत करने का एक अत्यंत प्रभावी माध्यम बनेगी।