Close

    26.07.2026 : कारगिल विजय दिवस पर माननीय राज्यपाल का संदेश

    Publish Date : July 26, 2026

    कारगिल विजय दिवस पर माननीय राज्यपाल का संदेश

    “कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मैं देश के उन वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन करता हूँ, जिन्होंने कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और अटूट संकल्प का परिचय दिया। देश की सीमाओं और अखंडता की रक्षा के लिए हमारे वीर जवानों द्वारा दिया गया सर्वोच्च बलिदान हर नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

    यह दिन हमें न केवल अपने अमर शहीदों की याद दिलाता है, बल्कि सीमाओं पर तैनात हमारे सशस्त्र बलों के उन कर्मठ जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का भी अवसर देता है जो हर मौसम और हर परिस्थिति में देश की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
    आइए, इस महत्वपूर्ण दिवस पर हम सब यह दृढ़ संकल्प लें कि अपने वीर सैनिकों की इस महान विरासत का सम्मान करते हुए, देश की एकता, शांति और सुरक्षा को सदैव अक्षुण्ण बनाए रखेंगे।”
    जय हिन्द!