27.09.2026 : Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur today attended birth centenary celebrations former Vishwa Hindu Parishad (VHP) International Working President Late Ashok Singhal
Sikkim Governor Shri Om Prakash Mathur today attended birth centenary celebrations former Vishwa Hindu Parishad (VHP) International Working President Late Ashok Singhal.
The Governor graced the celebration as the chief guest in a function held in Siliguri which was organised by Vishwa Hindu Parishad.
During the celebration, the Governor paid tribute to late Ashok Singhal on his birth centenary and remembered his service to the nation.
In his address, the Governor recalled his close association with late Ashok Singhal said that Singhal had devoted his life to serving society and promoting a spirit of social unity in the country. Governor said that it was matter of pride for all of us to be present here for the inauguration of the centenary celebrations of the revered Ashok Ji and thanked the organizing committee for inviting his as the chief guest. He said that the life of Ashok Singhal Ji was dedicated to the nation. He devoted himself wholeheartedly to foster patriotism, selfless service to society and a spirit of social unity in the country.
The Governor said that simplicity, exemplary patriotism, devotion to dharma, commitment to the ideal and a spirit of struggle and all these were the qualities that defines his life and continue to serve as a source of inspiration.
He expressed hope that the youth of the country would continue to draw values and inspiration from Ashok Ji’s personality, life, contributions and words for generations to come.
Shri Ashok Tiwari, General Secretary of the Vishwa Hindu Parishad delivered the keynote address at the programme.
The celebration was attended by saints, spiritual leaders, social workers, office-bearers of the Vishwa Hindu Parishad and various organisations from Siliguri.
सिलीगुड़ी में अशोक सिंहल जन्म शताब्दी समारोह आयोजित; सिक्किम के माननीय राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
विश्व हिंदू परिषद के तत्वावधान में आज सिलीगुड़ी में सनातन संस्कृति के संवाहक स्वर्गीय अशोक सिंहल जी की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सिक्किम के माननीय राज्यपाल श्री ओम प्रकाश माथुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
समारोह की शुरुआत में राज्यपाल महोदय ने स्वर्गीय अशोक सिंहल जी और भारत माता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
27 सितंबर 1926 को जन्मे अशोक सिंहल जी के जन्म के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित इस समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग एकत्र हुए।
अपने संबोधन में माननीय राज्यपाल ने श्रद्धेय अशोक सिंहल जी के साथ अपने आत्मीय रिश्तों को याद किया और कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए आयोजकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि अशोक सिंहल जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। उन्होंने देश में देशभक्ति, निस्वार्थ समाज सेवा और समाज में एकजुटता का भाव पैदा करने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि अशोक सिंहल जी ने भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने में जो योगदान दिया, उसे युगों-युगों तक याद रखा जाएगा। उन्होंने एकल विद्यालय की कल्पना को साकार करने के उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनका जीवन प्रेरणा पुंज है।
माननीय राज्यपाल ने जन समुदाय से आह्वान किया कि श्री अशोक सिंहल जी द्वारा दिखाए गए मार्ग को अपने जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। समाज को एकजुट करने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़े रखने का जो संकल्प उन्होंने लिया था, आज की युवा पीढ़ी को उसे आत्मसात करने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में श्री अशोक तिवारी, महामंत्री, विश्व हिन्दू परिषद ने अपना संभाषण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर साधु, संत, महात्मा, कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी तथा सिलीगुड़ी और आसपास के क्षेत्रों से विभिन्न संघों और सामाजिक-सांस्कृतिक संस्थाओं द्वारा माननीय राज्यपाल का अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम का समापन भारत माता के जयकारों के साथ हुआ।